मुख्यपृष्ठखेलनो बॉल फेंकी तो मैच से बाहर!

नो बॉल फेंकी तो मैच से बाहर!

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने २०२६-२७ घरेलू सीजन से पहले प्लेइंग कंडीशंस में कई अहम बदलाव किए हैं। अब जानबूझकर प्रâंटफुट नो बॉल या खतरनाक बीमर फेंकने वाले गेंदबाज पूरे मैच से सस्पेंड होंगे। फर्स्ट क्लास मैचों में दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा करवाया जाएगा। साथ ही वनडे में कप्तानों और विकेटकीपर्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा क्रिकेट के नियमों में किए गए संशोधनों के बाद बीसीसीआई ने भी अपने घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर गेंदबाजों, विकेटकीपर्स और मल्टी-डे मैचों के संचालन पर पड़ेगा। बीसीसीआई ने इन नए नियमों की जानकारी सभी राज्य क्रिकेट संघों को भेज दी है। साथ ही अंपायरों और मैच रेफरी को भी नए प्रावधानों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आगामी घरेलू सीजन में इन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। पहले ऐसे मामलों में गेंदबाज को केवल उस पारी में गेंदबाजी करने से रोका जाता था, लेकिन वह मैच का हिस्सा बना रहता था और दूसरी पारी में गेंदबाजी कर सकता था। अब ऐसा नहीं होगा।

अन्य समाचार