-फोन पर आने से कतरा रहे जिम्मेदार!
मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
किसी युवा नेता के पीठ के पीछे इतने लोग प्रसंसा कर दिये थे कि मेरा भी मन था कभी भेंट हुई तो बात करूंगा। अचानक दिखने पर मैं जाकर अपना परिचय दिया और एक सामुहिक और सामयिक सवाल किया। उत्तर उसी प्रकार था जिस प्रकार प्रसंसा सुनी थी।निष्कपट, बेबाक सहज भाव में दो टूक की अभिव्यक्ति के साथ। मैं बात कर रहा हूं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र की। मैंने पूछा कि अध्यक्ष जी युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची कब तक आयेगी? उनका उत्तर था कि “मैं भी चाहता हूं कि प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जल्दी आ जाये”। फिर वह अपनी राह, हम अपने राह। उत्तर में बेबसी लगी या फिर सर्वसहमति से तय करने की व्यवहारिक कठिनाई की वेदना इसका स्पष्ट अर्थ नहीं जान पाया। बार-बार यह उत्तर मुझे खटका तो मैं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी राजेश चौधरी से मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया। उनके सहयोगी से बात हुई। वह कहीं व्यस्त थे। सहयोगी हमसे पूरा विषय जान लिये फिर जब मैं दोबारा फोन किया तो उन्होंने बड़ी विनम्रता से बताया कि महामंत्री जी इस संदर्भ में कोई बात नहीं करेंगे। फिर मैं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से बात करना चाहा, पता चला वह सहारनपुर के दौरे पर हैं। उनके साथ वित्त विभाग के अधिकारी नीरज मिश्र हैं, उनसे संपर्क करिये बात करवा देंगे। नीरज मिश्र जी को फोन किया तो पता चला कि वह दूसरी गाड़ी में हैं। उन्होंने पूछा क्यों बात करना चाहते हैं? मैंने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची कब तक आयेगी। उन्होंने अधिकार पूर्वक पूरे ठसक में बताया कि जब आयेगी तब पता चल जायेगा। ऐसा अंदाज लगा कि वह सहयोगी कम सलाहकार ज्यादा हैं। हालांकि ट्रू कॉलर उनको एपीएस बता रहा था।
सबके बाद हमने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से संपर्क करने की कोशिश किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उनके किसी सहयोगी से भी बात नहीं हो सकी। सोचिये, जो युवा प्रयागराज विश्वविद्यालय का अध्यक्ष रहा, जहां मेधा ही मेधा है। प्रतिउत्पन्न मति इतनी अच्छी कि इधर सवाल करो उधर उत्तर लो। बहुत दिन बाद पार्टी ने सही-सही युवा मोर्चा अध्यक्ष चुनने का हिम्मत दिखाया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो युवा मोर्चा अध्यक्ष की सूची को प्रदेश अध्यक्ष के यहां से न स्वीकृति मिल पा रही है और न पार्टी अपनी सूची पर युवा मोर्चा अध्यक्ष का हस्ताक्षर करवा के अपना नाम टाइप कर जारी करवा पा रहे है। आत्मविश्वास भी गजब का, लेकिन पंचायत के निर्णय ने युवा मोर्चा की सूची को बीरबल की खिचड़ी बना दिया। कहां घोषणा होने के बाद पदाधिकारी गति में आ जाते। कहां पद के लिये चक्कर काट-काट कर एक से एक प्रतिभावान दावेदार थक कर चूर हो गये। सबको पता है कि प्रतिभावान युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोग घर बैठ गये हैं। 2027 के पहले इन्हें ऊर्जा से लबालब कर देना था लेकिन यह अनिश्चितता के कोपभाजन हो गये। वहीं मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी अपने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मुखर करके मैदान में उतार दिया है। खबर पोस्ट करने के पहले प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश किया, लेकिन………..।
