मुख्यपृष्ठनए समाचार`सौरव आतंकवादी हैं क्या?'.. लंदन जाने से रोके जाने पर अभिजीत दीपके...

`सौरव आतंकवादी हैं क्या?’.. लंदन जाने से रोके जाने पर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार को घेरा

-विजय माल्या, नीरव मोदी देश से भाग गए, फिर २७ वर्षीय कार्यकर्ता को ही क्यों रोका?
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास को लंदन जाने से दिल्ली हवाई अड्डे पर रोके जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सौरव आतंकवादी हैं? क्या वे अपराधी हैं? आखिर उन्हें विदेश जाने से रोकने की वजह क्या है?
दरअसल, सौरव दास को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान और चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन २३ नवंबर की रात लंदन जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे सौरव को आव्रजन विभाग ने विमान में सवार होने से रोक दिया। उन्हें पासपोर्ट में कुछ खामियां होने की वजह बताई गई। इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अभिजीत दीपके ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपए के आर्थिक घोटालों के आरोपी देश छोड़कर भाग गए, लेकिन एक २७ वर्षीय युवा कार्यकर्ता को विदेश जाने से रोका जा रहा है। यह सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दीपके ने बताया कि सौरव का पासपोर्ट वर्ष २०१९ में जारी हुआ था और इसी पासपोर्ट पर वे पहले भी दो बार विदेश यात्रा कर चुके हैं। ऐसे में इतने वर्षों बाद अचानक पासपोर्ट में खामियां वैâसे सामने आ गर्इं? उन्होंने केंद्र सरकार से इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह सार्वजनिक करने की मांग की।
`क्या एक भारतीय विदेश यात्रा भी नहीं कर सकता?’
कॉकरोच के संस्थापक ने कहा कि सौरव दास को आंदोलन की सफलता और उसके प्रभाव के बारे में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रखनी थी। उन्होंने सवाल किया कि एक भारतीय नागरिक विदेश यात्रा क्यों नहीं कर सकता? क्या सौरव दास कोई अपराधी हैं? दीपके के मुताबिक, दास की सबसे बड़ी गलती यही है कि उन्होंने कोई घोटाला या धोखाधड़ी नहीं की।

अन्य समाचार