मुख्यपृष्ठनए समाचारडेट पर बुलाकर काट दिया, प्रेमी का प्राइवेट पार्ट!

डेट पर बुलाकर काट दिया, प्रेमी का प्राइवेट पार्ट!

खुशबू सिंह
उत्तर प्रदेश के कबीर नगर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनकर हर कोई सन्न रह गया। १९ वर्षीय विकास निषाद, जो पिछले छह साल से अपनी प्रेमिका के साथ प्रेम संबंध में था, उसकी जिंदगी उस रात पलट गई, जब उसकी प्रेमिका ने उस पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।
सोमवार की रात को विकास अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचा। दोनों ने करीब छह घंटे साथ बिताए। लेकिन रात का यह रोमांटिक मिलन अचानक तबाही में बदल गया, जब किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने गुस्से में आकर विकास के प्राइवेट पार्ट पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। खून से लथपथ विकास किसी तरह अपने घर पहुंचा, लेकिन उसकी हालत देखकर परिवार वाले दंग रह गए।
विकास के परिवार ने ५ घंटे तक खून रोकने की कोशिश की, लेकिन गहरा जख्म और लगातार बहता खून उनके बस से बाहर था। आखिरकार, विकास बेहोश हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की जंग लड़ी। कई यूनिट खून चढ़ाने के बाद ही विकास को होश आया।
विकास और उसकी प्रेमिका का रिश्ता ६ साल पुराना था। दोनों अक्सर मिलते थे और उनका प्यार परवान चढ़ रहा था। लेकिन उस रात ऐसा क्या हुआ कि प्रेमिका ने इतना भयानक कदम उठाया? ये सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और जांच जारी है।

अन्य समाचार