सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई सेंट्रल जेल (आर्थर रोड) में जेल के अधीक्षक हर्षद अहीरराव के मार्गदर्शन में सर्व धर्म समभाव के संयोजक तथा विश्व शांतिदूत भारत गौरव अलहाज असद बाबा की ५वीं पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र डॉ. अमजद खान पठान (असनाज हेल्थकेयर एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन), एन.के. धाभर वैंâसर फाउंडेशन और बेंज हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने वैंâसर स्क्रीनिंग और उपचार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। १४ सितंबर को आयोजित इस शिविर में आर्थर रोड जेल के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में ५१ महिलाओं की ब्रेस्ट स्क्रीनिंग, ४७ पैप स्मीयर टेस्ट, २०० स्टाफ और बंदियों के लिए पीएसए टेस्ट बीएमडी व ओरल स्क्रीनिंग की गई। इस जांच का लाभ लगभग ४०० लोगों को मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एस.एस. धपाटे (संयुक्त सचिव, गृह विभाग, महाराष्ट्र सरकार) के द्वारा हुआ। इसमें हर्षद अहिरराव, डॉ. बोमन धाभर (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अमजद खान पठान, डॉ. आबिद सैयद, डॉ. पौरु धाभर, डॉ. जेबा मलिक और एड. आबिद भी संयुक्त रूप से शामिल रहे। मशहूर ‘पद्मश्री’ डॉ. रामकांत देशपांडे और डॉ. बोमन घाभर ने मरीजों की व्यक्तिगत जांच की। वैंâसर के तज्ञ डॉ. सुदेशना बनर्जी, डॉ. रराफत अली, डॉ. आकाश तिवारी, डॉ. अनघा छलपति, डॉ. निलोफर रंगूवाला, डॉ. मिसेज पौरु धाभर और उनकी पूरी टीम, डॉ. खय्यूम कादरी व बेंज हॉस्पिटल की सदफ सैयद और उनकी टीम व अन्य डॉक्टरों तथा तकनीशियनों की टीम ने शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। डॉ. आबिद सय्यद ने घोषणा की कि अगर कोई भी मरीज इस वैंâप में वैंâसर पॉजिटिव निकलता है तो बेंज हॉस्पिटल उसका संपूर्ण इलाज (सर्जरी) मुफ्त करवाएगा। वहीं डॉ. बोमन धाभर ने मुफ्त कीमोथेरेपी देने का आश्वासन दिया।
समापन अवसर पर हर्षद अहिरराव (एसपी), वांडेकर (एडिशनल एसपी), कानस्कर (सीनियर जेलर) ने सभी डॉक्टरों और विशेष अतिथियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित करते हुए टीम के सभी मेंबर को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान मशहूर उद्योगपति गणपत कोठारी को राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्षद अहिरराव सुप्रीडेंट सेंट्रल जेल द्वारा सम्मान चिह्न, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही नूरुद्दीन सेववाला (जायंट इंटरनेशनल अध्यक्ष), गोविंद यादव (सरिता ट्रेवल्स), कवि फारुख सैयद, मेहबूब खान (कर्टर्स ब्लू रेस्टोरेंट), अब्दुल कय्यूम (भवन निर्माता), अजीज सेववाला (क्राउन फूड्स), डॉ. खय्यूम कादरी (एचके हर्बल्स), डॉ. मेहराज पठान (मैनेजिंग ट्रस्टी असनज फाउंडेशन), डॉ. पौरु धाभर, सदफ सय्यद सहित कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।
