मुंबई : हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित रामनिरंजन झुनझुनवाला महाविद्यालय के तत्वावधान में हिन्दी हाईस्कूल घाटकोपर के साबू सभागृह में ‘समर्थनम ट्रस्ट फार डिसेबल्ड’ के दिव्यांग कलाकारों द्वारा एक अप्रतिम संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र सिंह, निदेशिका : डॉ ऊषा मुकुंदन प्राचार्य डॉ हिमांशु दावड़ा, श्री राजेन्द्र कुमार सिंह तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। दिव्यांग कलाकारों ने अपने गीत और संगीत कौशल के प्रदर्शन से दर्शकों को सम्मोहित कर दिया । समिति के अध्यक्ष डॉ .राजेन्द्र सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
