दिग्गज कलाकार संजय दत्त ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के कई अनकहे पहलुओं को साझा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने वहां विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। खलनायक ने बताया कि जेल में उन्होंने कई तरह के काम किए, जैसे कि कुर्सियां बनाना और पेपर बैग्स बनाना। इसके अलावा, उन्होंने जेल में एक रेडियो शो भी चलाया और एक नाटक कंपनी भी शुरू की। इस नाटक कंपनी में कैदी भी शामिल थे, जिन्होंने खलनायक के निर्देशन में नाटक किए। यही नहीं खलनायक ने नाटक की स्क्रिप्ट भी कैदियों के साथ मिलकर लिखी।
