मुख्यपृष्ठनए समाचारसिडको ने दी आरटीओ को गड्ढे वाली ढाई एकड़ जमीन!

सिडको ने दी आरटीओ को गड्ढे वाली ढाई एकड़ जमीन!

-कौन भरेगा गड्ढा, सिडको या आरटीओ…दोनों में दुविधा बरकरार

सामना संवाददाता / मुंबई

पनवेल क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) को सिडको बोर्ड द्वारा दी गई लगभग साढ़े तीन एकड़ ज्मीन में से ढाई एकड़ ज्मीन गड्ढे में है। आरटीओ विभाग ने इस जमीन पर कब्जा करने से पहले सिडको को गड्ढे को मिट्टी से भरने का अनुरोध किया था, लेकिन सिडको ने कोई जवाब अब तक नहीं दिया है। इसलिए पनवेल स्थित आरटीओ मुख्यालय प्रशासन इस दुविधा में फंसा हुआ है कि ढाई एकड़ के इस गड्ढे को सिडको भरेगा या आरटीओ? इसके साथ ही अब यह भी सवाल उठने लगा है कि इमारत कहां पर बनाई जाए।
गौरतलब हो कि ३ अक्टूबर, २०१० को पनवेल में एक स्वतंत्र क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) विभाग की शुरुआत हुई। पिछले १५ वर्षों में सबसे अधिक राजस्व देने वाला यह विभाग अपना मुख्यालय भवन नहीं बना पाया है। परिवहन मुख्यालय के लिए २०१५ में सिडको ने करंजाडे में छह एकड़ जगह दी थी। बताया जाता है कि आरटीओ ने इस प्लॉट की राशि सिडको के पास जमा कर दी, लेकिन यह प्लॉट तलोजा उपनगर से काफी दूर है और इस प्लॉट तक वाहनों के आने-जाने के लिए कोई चौड़ी सड़क भी नहीं है। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्र से सटे इस प्लॉट की मिट्टी चोरी हो गई है, जिससे इस जगह का कुछ भाग तालाब में तब्दील हो गया है। इसलिए आरटीओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने तालाब जैसे इस प्लॉट को मिट्टी से भरने की मांग सिडको से की है। चूंकि सिडको ने अभी तक इस पर कोई पैâसला नहीं लिया है इसलिए पनवेल आरटीओ मुख्यालय का निर्माण रुका हुआ है।

अन्य समाचार

सीप