मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में श्रेय की होड़...विज्ञापनों से शिंदे गायब!.. अब सफाई देते घूम...

महायुति में श्रेय की होड़…विज्ञापनों से शिंदे गायब!.. अब सफाई देते घूम रहे डीसीएम

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में कई बार ऐसी खबरें सामने आर्इं कि सरकार और उनके घटक दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई बार ऐसा भी कहा गया कि काम का श्रेय लेने की होड़ मची रहती है। इस बीच अनंत चतुर्दशी के दिन राज्य के मुख्य अखबारों में देवाभाऊ के नाम से छपे विज्ञापनों और बैनरों से उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम गायब होने से एक बार यह चर्चा जोर पकड़ ली है कि मुख्यमंत्री और शिंदे के बीच कुछ ठीक ठाक नहीं चला रहा है। हालांकि, इन सब चर्चा और बातों पर अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सफाई देते घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगियों के बीच काम का श्रेय लेने की कोई होड़ नहीं है और वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। हाल ही में छपे विज्ञापनों में केवल फडणवीस को दिखाए जाने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए शिंदे ने श्रेय लेने की होड़ से इनकार किया। शिंदे ने यह बयान शनिवार को छापे गए विज्ञापनों पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है। इन विज्ञापनों में सिर्फ मुख्यमंत्री फडणवीस ही दिखाई दे रहे थे। यही कारण है कि कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। बता दें कि एक विज्ञापन में देवेंद्र फडणवीस को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिखाया गया था, जबकि दूसरे विज्ञापन में उन्हें दस दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करते हुए दिखाया गया था। दोनों विज्ञापनों के नीचे मराठी में देवाभाऊ लिखा है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि इन विज्ञापनों को किसने छपवाया था। एकनाथ शिंदे ने शनिवार को ठाणे में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान पत्रकारों के पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम श्रेय लेने की होड़ में नहीं हैं।
चाहे मराठा समुदाय हो या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), उन्हें न्याय दिलाने का काम महायुति सरकार ने किया है। इस काम की पुष्टि पिछले विधानसभा चुनावों में ही मिल चुकी थी। उन्होंने कहा कि अब देवेंद्र और मैंने एक टीम के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। आगे भी हमारा एजेंडा वही रहेगा। राज्य का विकास और गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना।

अन्य समाचार