मुख्यपृष्ठसमाचारमेमू ट्रेन व फुटओवर ब्रिज के लिए कांग्रेसियों ने डीआरएम को भेजा...

मेमू ट्रेन व फुटओवर ब्रिज के लिए कांग्रेसियों ने डीआरएम को भेजा ज्ञापन

-छह माह से अधूरा पड़ा है कुड़वार नाका फुटओवर ब्रिज

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ के डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन सुल्तानपुर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इसमें जनहित से जुड़े कई मुद्दों और समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
सलूजा ने बताया कि सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के निकट कुड़वार रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। क्रॉसिंग भी बंद कर दी गई है, लेकिन वहां से गुजरने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं तथा विवेकनगर और करौंदिया मोहल्ले के स्थानीय नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि रेलवे की लापरवाही के कारण फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आज तक अधूरा पड़ा है। इसे शीघ्र पूरा कराया जाए।
दूसरी प्रमुख मांग के रूप में कांग्रेसियों ने कहा कि वाराणसी के शिवपुर से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली मेमू ट्रेन को उतरेटिया के बजाय लखनऊ जंक्शन तक संचालित किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज शुक्ल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनय त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राहुल मिश्रा, सूचना का अधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, युवा नेता मोहम्मद कलीम, कांग्रेस नेता मोहम्मद अतीक तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद ऐश शामिल रहे।

अन्य समाचार