सामना संवाददाता / भायंदर
गणपति विसर्जन के अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति द्वारा अशोक राज इलेक्ट्रॉनिक्स, भायंदर-पश्चिम स्थित स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए १०,००० बूंदी प्रसाद के पैकेट और नींबू पानी का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह सेवा देर रात ११:५० बजे तक निरंतर चली। इस सेवा में समिति के सभी लोगों ने तन-मन-धन से भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया, समिति अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र गुप्ता, सचिव सीए मनोज खेमका, कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, भीकमचंद अग्रवाल, सुशील पोद्दार, योगेश राजगढ़िया, निलेश धरणीधरका, अमृत गोयल, भरत अग्रवाल, मनोज हरलालका, अरुण खेड़िया, सूर्य प्रकाश झुंझुनूवाला, अनिता गाड़ोदिया, निधि मोर, मुन्नी अग्रवाल, महेंद्र रूंगटा, सीए हरीश अग्रवाल, मुकेश झुंझनूवाला सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नारायण पोद्दार, किशन मोर, विजय फतेहपुरिया, नवल सेकसरिया, विजय मोदी और सीए मनोज शाह समेत समाज के कई लोग उपस्थित रहकर समिति का उत्साहवर्धन करते दिखे।
