-आने-जाने में लोगों की बढ़ रही परेशानी
द्रुप्ति झा / मुंबई
बारिश के दिनों में अक्सर मनपा को लेकर आम जनता से कुछ न कुछ शिकायतें आती रहती हैं। कभी सड़क के गड्ढे तो कभी सड़क की गंदगी, जिस पर किसी भी मनपा अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। आखिर में लोग परेशान होकर ट्वीट के जरिए भी मनपा को टैग करते हैं, लेकिन होता क्या है उस ट्वीट के बाद सिर्फ रिप्लाई आता है, `धन्यवाद आपका इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए’ और ये समस्या उनकी नजर में सिर्फ ट्वीट का रिप्लाई कर देने भर से ही हल हो जाती है। ये तस्वीर दहिसर-पूर्व, वीएम रोड की, जहां पर पानी की पाइपलाइन रिपेयEिग के बाद से एक हफ्ते से मलबा पड़ा हुआ है, लेकिन उसको हटाने वाला कोई नहीं है। जिस वजह से उस सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खास करके सुबह और शाम के वक्त गाड़ियों का जाम लग जाता है। उस मलबे की वजह से कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। ऊपर से सड़क भी कम चौड़ी है, जिस वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों की समस्या और भी बढ़ जाती है। क्षेत्र के कुछ लोगों से बात करने पर पता चला कि वहां के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी की। उसके बावजूद भी वो मलबा जस का तस ही पड़ा हुआ है, उसे हटाया नहीं जाता है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मानपा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि मलबा जल्द ही हटाया जाएगा, लेकिन यहां सवाल ये है कि अभी सवाल पूछने पर ही क्यों ये काम, ये मलबा हटाने का काम तो मनपा के अधिकारी पहले भी कर सकते थे।
