मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार का किया एलान

प्यार का किया एलान

नया साल कई सितारों के लिए नई शुरुआत लेकर आया है और इसी कड़ी में एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म ‘पिंक’ से पहचान बनाने वाली कीर्ति ने नए साल के मौके पर अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर राजीव के साथ फोटो और वीडियो की एक रील शेयर की, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है और सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। २०२५ में दोनों की डेटिंग की खबरें जरूर सामने आई थीं, लेकिन अब पहली बार इस रिश्ते पर मुहर लगी है। फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ लोग तो शादी की अटकलें भी लगाने लगे हैं।

अन्य समाचार