मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा का अब एआई पर दांव!

मनपा का अब एआई पर दांव!

-कचरा रोकने में नाकाम
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई की सड़कों पर कचरा फेंकने की समस्या पर पूरी तरह अंकुश लगाने में नाकाम मनपा अब एआई कैमरों के जरिए लोगों को चेतावनी देने की तैयारी में है। जी/उत्तर विभाग ने माहिम के डॉ. रायकर मार्ग स्थित गजानन वाटिका में ऐसा कैमरा लगाया है कि कचरा फेंकने की गतिविधि पहचानते ही यह प्रणाली लाउडस्पीकर से लोगों को खुले में कचरा नहीं फेंकने की हिदायत देती है।
मनपा अब मुंबई के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कैमरे लगाने की तैयारी में है, लेकिन सवाल यह है कि वर्षों से चली आ रही सफाई व्यवस्था की खामियों को दूर करने के बजाय अब मशीनों के जरिए नागरिकों को चेतावनी देने को उपलब्धि के रूप में क्यों पेश किया जा रहा है?
सीसीटीवी के बाद भी कचरे का अंबार!
कचरा फेंकने वाले संवेदनशील स्थलों पर पहले से सीसीटीवी लगाने और निगरानी बढ़ाने की पहल होती रही है। इसके बावजूद कचरे की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। ऐसे में एआई वैâमरों से कितनी जगहों पर वास्तविक सुधार होगा? क्या मनपा इस प्रयोग के नतीजों का सार्वजनिक आकलन करेगी या बिना परिणामों की समीक्षा किए शहरभर में वैâमरे लगाने की तैयारी है?
कचरा एक फेंकेगा, शोर सैकड़ों झेलेंगे!
मुंबई की भीड़भाड़ में लाउडस्पीकर से दी जाने वाली चेतावनी आसपास के नागरिकों के लिए भी परेशानी बन सकती है। क्या रात में आवाज की सीमा तय होगी? ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए क्या इंतजाम हैं? सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कैमरों से निगरानी के बीच नागरिकों की निजता कैसे सुरक्षित रखी जाएगी? मनपा को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

अन्य समाचार