मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी राज में महंगाई ने मार डाला!

मोदी राज में महंगाई ने मार डाला!

विरार में तंगी से परेशान तीन भाई-बहनों की फ्लैट में मिली लाशें
घटना ने खोली आर्थिक बदहाली की पोल
सामना संवाददाता / मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने की बात कही थी, बेरोजगारों को नौकरी तो नहीं मिल रही, बल्कि कमरतोड़ महंगाई ने सभी को तंग हाली और बदहाली में धकेल दिया है। मुंबई और उसके आसपास इलाकों में रूह कंपा देने वाले जो मामले सामने आ रहे, उससे यही नजर आता है कि हर परिवार महंगाई त्रस्त हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों को इस कदर घेर रखा है कि वे खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई से सटे विरार से ऐसी ही एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है।
ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मोदी राज में महंगाई लोगों को मौत बांट रही है।
मुंबई से सटे विरार के एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी इसलिए की, क्योंकि वे सभी बेरोजगार थे और पैसों की तंगी से बुरी तरह जूझ रहे थे। हाल यह था कि घर खर्च, मकान का किराया और इलाज के पैसे तक नहीं थे। आखिरकार तीनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। ये दिल दहला देने वाली घटना मुंबई से सटे विरार-पश्चिम के ग्लोबल सिटी इलाके की है। बता दें कि विरार स्थित एक बंद फ्लैट से दो भाइयों और उनकी बहन के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की उम्र ४८ से ५२ वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। मृतकों में एक भाई कैंसर से पीड़ित था, जबकि एक अन्य भाई या बहन को लकवा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर इमारत के निवासियों ने इसकी सूचना दी। गुरुवार तड़के करीब २:३० बजे बोलिंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। अंदर तीनों के शव सड़ी-गली अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक, तीनों की मौत तीन से चार दिन पहले होने की आशंका है।
तंगी से जूझ रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई और उनकी बहन वर्ष २०२५ से किराए के फ्लैट में रह रहे थे। परिवार बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों ने अपनी दूसरी बहन से रोजमर्रा के खर्च और किराया चुकाने के लिए ५० हजार रुपए उधार मांगे थे। पुलिस को मृतकों के मोबाइल फोन में एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उन्होंने पैसों की तंगी और बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या करने की मंशा का जिक्र किया था।

अन्य समाचार