मुख्यपृष्ठनए समाचार`धर्मेंद्र तो बस झांकी है,  गडकरी की पिक्चर अभी बाकी है'... गडकरी...

`धर्मेंद्र तो बस झांकी है,  गडकरी की पिक्चर अभी बाकी है’… गडकरी को इस्तीफा देना ही होगा!

-नागपुर ने घर के बाहर उग्र आंदोलन
-यूथ कांग्रेस ने निकाला `आक्रोश मोर्चा’

सामना संवाददाता/ मुंबई

ई-२० (एथेनॉल-मिश्रित) पेट्रोल के विरोध में यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास का घेराव किया। कांग्रेस ने गडकरी के घर के घेराव के लिए `जन आक्रोश मोर्चा’ निकाला। साथ ही गडकरी के इस्तीफे पर अड़े रहे। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया। यह मोर्चा महल क्षेत्र के चिटनवीस पार्क चौक से गडकरी के निजी आवास तक प्रस्तावित था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ई-२० र्इंधन के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने `सवाल हमारे, जवाब तुम्हारे’, `नहीं चलेगी कोरी बयानबाजी, दो हिसाब’ और `धर्मेंद्र तो बस झांकी है, गडकरी की पिक्चर अभी बाकी है’ जैसे नारे लगाए। गडकरी के आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
ई-२० पर कांग्रेस का हल्लाबोल!
सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ लोगों को रोक दिया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ परिसर में पहुंच गए। तो कई को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस लगातार ई-२० पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को घेर रही है। पार्टी का आरोप है कि २९ जुलाई को संसद में ई-२० र्इंधन को लेकर दिए गए उनके जवाब से लोगों की शंकाएं दूर होने के बजाय और बढ़ गई हैं। कांग्रेस का कहना है कि ई-२० र्इंधन के प्रभाव, वाहन मालिकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ और इसके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

अन्य समाचार