मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र शर्मसार... धड़ल्ले से चल रहा मासूमियत का काला कारोबार!

महाराष्ट्र शर्मसार… धड़ल्ले से चल रहा मासूमियत का काला कारोबार!

-`५ में गली-गली बिक रहीं बाल यौन शोषण की वीडियो!
-महायुति राज में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
-संभाजीनगर से ३,००० से अधिक चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो बरामद

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आए चाइल्ड पोर्नोग्राफी के सनसनीखेज मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, तब आखिर नेताओं और प्रशासन की नाक के नीचे मासूम बच्चों के यौन शोषण से जुड़े वीडियो खुलेआम बेचे जा रहे हैं। महज १०० से ५०० रुपए में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो और कुछ तस्वीरें ५ रुपए तक में बेचे जाने का खुलासा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। साइबर पुलिस ने बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।
२०० वीडियो जब्त, हजारों फाइलों की जांच जारी!
साइबर पुलिस ने फिलहाल लगभग २०० वीडियो जब्त किए हैं, जबकि डिलीट की गई सामग्री को फॉरेंसिक तकनीक के जरिए रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध नेटवर्क का संचालन कर रहे थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर ग्राहकों तक सामग्री पहुंचाते थे। इस मामले पर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भी गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक मामला है। उनके अनुसार, जांच में तीन हजार से अधिक चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो होने की जानकारी सामने आई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। मंत्री का यह बयान बताता है कि मामला केवल दो छात्रों तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे बड़ा नेटवर्क होने की भी आशंका है।

अन्य समाचार