– नेताओं की जानकारी में नेत्री का कथित सेक्स रैकेट?
-स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा
सामना संवाददाता / पटना
बिहार और झारखंड में एक बड़ा सेक्स रैकेट सामने आया है, जिसमें एक भाजपा महिला पदाधिकारी के शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक बड़े अखबार समूह द्वारा किए गए स्टिंग
ऑपरेशन में इस बात का भंडाफोड़ हुआ। एक स्टिंग ऑपरेशन में भाजपा की इस महिला नेता ने दावा किया कि वह सिर्फ बिहार और झारखंड ही नहीं, बल्कि कई राज्यों के भाजपा सहित अन्य दलों के `वीआईपीज’ नेताओं को `लड़कियां उपलब्ध’ कराने का काम करती हैं। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान, भाजपा की महिला पदाधिकारी फूल जोशी ने कथित तौर पर कहा कि मैं नेताओं को जानती हूं, उन्हें ग्लैमर्स लड़कियां चाहिए होती हैं। कोई सिंगल तो कोई डबल एन्जॉय करता है। इसलिए उनकी पसंद के हिसाब से लड़कियां भेजी जाती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार चुनाव में पार्टी के वरिष्ठों ने यह जिम्मेदारी दी थी, जिससे काम आसान हो गया। उन्होंने खुद को बड़े नेताओं के करीबी संपर्क में बताते हुए कहा कि उन्हें हर वक्त सतर्क रहकर काम करना पड़ता है।
होस्टेल से हॉटेल तक का सिलसिला
यह मामला तब और गंभीर हुआ जब पटना के एक दर्जन से अधिक गर्ल्स हॉस्टेल्स की जांच हुई। इनमें से चार होस्टेल्स पर संदेह जताया गया है। एक होस्टेल की वार्डन `मिस्टी’ को इस नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है, जो फूल जोशी से जुड़ी हुई है।
