सामना संवाददाता / मुंबई
‘मेहनत को सलाम और सफलता को सम्मान’ इस ध्येय वाक्य के साथ गौरी इंटरप्राइजेज द्वारा ‘गौरी बिजनेस आइकॉनिक अवॉर्ड्स २०२५’ का वितरण कल्याण स्थित माधव महाराजा बैंक्वेट में किया गया। समारोह के सह आयोजन फिनिक्स ग्रुप और द्वारकादास प्लाई मुख्य प्रायोजक रहे। इस अवसर पर नगरसेवक जयवंत भोईर, नगरसेविका वैशाली पाटील, तथा राजेश ठाणगे प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कारों के अलावा मुख्य अवॉर्ड के रूप में नकद राशि और सोने के सिक्के भी दिए गए। इस आयोजन में फिल्म अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी भी उपस्थित रहीं, जिनके हाथों से `गौरी इंस्पायर पत्रिका’ का लोकार्पण किया गया। कंपनी के १६वें स्थापना दिवस पर एक नए उपक्रम ‘गौरी वैâपिटल प्राइवेट लिमिटेड’ का शुभारंभ किया गया। साथ ही कंपनी की विजन डॉक्यूमेंट्री और राजेंद्र कुटे के जीवन व संघर्ष गाथा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
समारोह का प्रबंधन त्रैलोक्य इवेंट्स के डायरेक्टर सूराज कुटे ने किया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी संजय पवार, संतोष गांधात, श्वेता चौधरी, प्रज्ञा शिंदे, रामचंद्र साबे, अमित सोनावले, स्नेहल चंदनशिवे, नितीन मिरकुटे, सुमंत माने, देवाशीष नायक, गणेश वाघ, संजय चौधरी, समीर पाटिल, प्रशांत पाटिल, साईनाथ मढवी, मयूर लांडगे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तन्वी गडेकर ने किया।
