मुख्यपृष्ठअपराधबाप ने किया पाप...कलियुगी पिता ने लूटी बेटी की आबरू!

बाप ने किया पाप…कलियुगी पिता ने लूटी बेटी की आबरू!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही १० साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना डाला। इस घिनौनी हरकत के बाद पूरे इलाके में सनसनी पैâल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले हजार बार सोचे।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि जब बच्ची का भाई गांव में बाढ़ देखने के लिए बाहर गया हुआ था, तभी घर पर अकेली मासूम को उसके पिता ने जबरन कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच भाई घर लौटा और दरवाजा अंदर से बंद पाकर उसे शक हुआ। उसने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई और न ही दरवाजा खोला गया। जब भाई किसी तरह कमरे के अंदर पहुंचा तो बच्ची रोते हुए बाहर आई और उसने सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पिछले एक साल से रामपुर में रह रही पीड़िता की मां भी गांव पहुंच गई। मां ने बताया कि उसका पति पेशे से राजमिस्त्री है और शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। इसी वजह से वह बच्चों को पति के पास छोड़कर अलग रह रही थी।
पापी पापा गिरफ्तार
नशेड़ी पिता ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए अपनी ही मासूम बेटी के साथ दरिंदगी कर डाली। सूचना मिलने पर डायल ११२ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार