मुख्यपृष्ठग्लैमरकाशी पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह...बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी...

काशी पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह…बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर गंगा आरती में हुईं शामिल

उमेश गुप्ता / वाराणसी

`दे दे प्यार दे’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुकीं बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोमवार को काशी पहुंचीं। काशी आने पर पहले उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाईं। इसके बाद शाम को दशाश्वमेध घाट गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुईं। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह ने मां गंगा का वैदिक रीति आरती-पूजन किया। इस दौरान कुछ देर हाथ जोड़ कर अपने मन की कामनाएं भी मां गंगा से व्यक्त किया। इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद देकर स्वागत किया गया। मां गंगा की आरती में प्रसिद्ध अभिनेत्री को अपने बीच देख कर आरती में आए श्रद्धालु को भी आश्चर्य हुआ। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह के साथ तस्वीर लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घेर लिया।

अन्य समाचार