मुख्यपृष्ठग्लैमरसमंदर किनारे मस्ती

समंदर किनारे मस्ती

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरा याराना बना, जो अब भी बरकरार है। हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ दिखाई दिए और उनके नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ और कुछ अन्य लोगों के साथ जुहू बीच पर समुद्र की लहरों में चलते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। देशभर में ठंड बढ़ रही है और मुंबई में भी सर्दी महसूस की जा रही है, लेकिन अक्षय और टाइगर शॉर्ट्स में ठंड को मात देते दिखाई दिए। अक्षय ने अपनी शर्ट के सारे बटन खोले हुए थे, जबकि टाइगर शर्टलेस दिखे। वीडियो में अक्षय कुछ कहते हुए नजर आते हैं, जिस पर टाइगर और बाकी लोग जोर से हंस पड़ते हैं। पैंâस ने इस मजेदार वीडियो को खूब पसंद किया है और कमेंट्स में दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की है।

अन्य समाचार

कजरी