मुख्यपृष्ठखेलगंभीर की उड़ी खिल्ली

गंभीर की उड़ी खिल्ली

-हालांकि, इतने शानदार भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड जाकर ऐसे नतीजे लाना वाकई एक असाधारण टैलेंट है!’

आयरलैंड के खिलाफ टी२० सीरीज में ०-२ से शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया सिर्फ अपने फैंस के निशाने पर नहीं आई, बल्कि विदेश से भी तंजों की बौछार शुरू हो गई। सबसे मजेदार वार किया आइसलैंड क्रिकेट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने। भारत की हार के तुरंत बाद उन्होंने ऐसा पोस्ट किया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। पोस्ट में लिखा गया, ‘हम साफ कर देना चाहते हैं कि गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की हमारी कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, इतने शानदार भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड जाकर ऐसे नतीजे लाना वाकई एक असाधारण टैलेंट है!’ इस तीखे व्यंग्य ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब आइसलैंड क्रिकेट ने गंभीर पर निशाना साधा हो।

अन्य समाचार

सूत्रधार