मुख्यपृष्ठनए समाचारगुलाब राव गणाचार्य स्मारक चौक का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार

गुलाब राव गणाचार्य स्मारक चौक का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानी तथा कामगार नेता गुलाब राव गणाचार्य स्मारक चौक का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का काम शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। गुलाब राव गणाचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह आश्वासन नगर सेवक रोहिदास लोखंडे ने दिया। उन्होंने कहा कि गुलाब राव गणाचार्य का कार्य जन मानस में अमिट था। वे स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर मिल मजदूरों तक के लिए हमेशा आंदोलन करते रहे। उनके द्वारा मिल मजदूरों के लिए किए गए संघर्ष की याद आज के युवा पीढ़ी को यह स्मारक हमेशा दिलाता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के महासचिव गोविंदराव मोहिते ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों तथा उनके मकान के लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उसके लिए हम हमारा धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गणाचार्य ने कामरेड गुलाबराव गणाचार्य की स्मृति साझा की। कार्यक्रम में पत्रकार नचिकेत पानसरे, निवृत्ति देसाई, अन्ना सिरसेकर, सुनील बोरकर, नागपाडा पुलिस यातायात विभाग के अधिकारी संतोष पाटील, मुंबई महिला संघ की अध्यक्षा अनुराधा रेड्डी, अमोल नारकर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार