मुख्यपृष्ठनए समाचारदो बूंद जिंदगी के लिए....

दो बूंद जिंदगी के लिए….

सामना संवाददाता / मुंबई

तीन दशक से ‘बीएमसी स्कूल इज दी बेस्ट स्कूल इन मुंबई’का अभियान चलाने वाले मुंबई, महाराष्ट्र के सामाजिक चिंतक एवं शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने सभी मुंबईकरों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक वअवश्य पिलायें। गौरतलब हो कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) क्षेत्र में 22 नवंबर 2026 को उपराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (SNID) के तहत पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बाद 23 से 27 नवंबर 2026 तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। रविवार, 22 नवंबर 2026 को मुंबई के सभी निर्धारित टीकाकरण केंद्रों, सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर विशेष बूथ लगाए जाएंगे। 23 से 27 नवंबर 2026 स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों की पहचान करेंगी और उन्हें दवा पिलाएंगी जो 22 नवंबर को बूथ तक नहीं पहुंच पाए थे। बृहन्मुंबई के साथ-साथ यह अभियान नवी मुंबई, ठाणे और पुणे नगर निगम क्षेत्रों में भी एक ही तारीख पर चलाया जा रहा है। नवजात शिशु से लेकर 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद (Oral Polio Drops) पिलाना अनिवार्य है। यदि आपके बच्चे का नियमित टीकाकरण पूरा हो चुका है या उसे पहले भी पोलियो की खुराक दी जा चुकी है, तब भी इस अभियान के दौरान दो बूंद पिलाना जरूरी है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और सरकार द्वारा सभी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
हालांकि, भारत 2014 में पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में वायरस के खतरे को देखते हुए देश में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Herd Immunity) बनाए रखने और किसी भी बच्चे को टीकाकरण से वंचित न रहने देने के लिए यह मुहिम चलाई जाती है।

अन्य समाचार