मुख्यपृष्ठखेल‘हर मर्द से था रिश्ता'...श्वेता तिवारी पर एक्स पति का बड़ा आरोप

‘हर मर्द से था रिश्ता’…श्वेता तिवारी पर एक्स पति का बड़ा आरोप

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने पहले पति राजा चौधरी के बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू में राजा ने दावा किया कि शादी के दौरान उन्हें श्वेता पर कई बार शक हुआ और उन्होंने कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें उनके कथित रिश्तों पर संदेह था। राजा ने अभिनेता सिजैन खान का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि दोनों के बीच करीबी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ घटनाओं और अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने ये निष्कर्ष निकाले। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और श्वेता तिवारी ने पहले भी ऐसे आरोपों से इनकार किया है। दोनों का रिश्ता वर्षों पहले खत्म हो चुका है, लेकिन पुराने आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। अब सोशल मीडिया पर इसी इंटरव्यू को लेकर बहस छिड़ी हुई है और पैंâस अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

अन्य समाचार