मुख्यपृष्ठखेलहार्दिक की अनोखी घड़ी

हार्दिक की अनोखी घड़ी

हार्दिक पंड्या ने एशिया कप २०२५ के लिए दुबई में अभ्यास के दौरान एक बेहद महंगी घड़ी पहनी थी। यह घड़ी रिचर्ड मिल आरएम २७-०४ है, जिसकी कीमत लगभग २० करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस घड़ी को विशेष रूप से टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के लिए बनाया गया था और दुनिया में इसकी केवल ५० इकाइयां मौजूद हैं। घड़ी का वजन मात्र ३० ग्राम है और यह १२,००० जी फोर्स से अधिक का दबाव झेलने में सक्षम है। हार्दिक पंड्या का यह लुक और महंगी घड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

अन्य समाचार