मुख्यपृष्ठनए समाचारकपील पाटील को हराकर लेना है बदला...भाजपा पार्टी घर-परिवार फोड़ने वाली पार्टी...

कपील पाटील को हराकर लेना है बदला…भाजपा पार्टी घर-परिवार फोड़ने वाली पार्टी है…बदलापुर बना समस्याओं का शहर

सामना संवाददाता / बदलापुर

बदलापुर शहर को दस वर्ष सांसद रहने के बावजूद मूलभूत सुविधा देने में सांसद कपिल पाटील फेल रहे हैं। कपिल पाटील ने शहर का सुधार करने की बजाय केवल अपना सुधार किया है। ऐसे फेल सांसद जो मंत्री होकर भी बदलापुर को लाइट, पानी, रास्ते, यातायात के साधन, कचरा, रेल गाड़ी, रेलवे स्टेशन जैसी तमाम तरह की जनसमस्या को सुलझाने में नाकाम रहे हैं। देश का कामगार, किसान, महिला, युवा वर्ग सभी भाजपा द्वारा उत्पन्न बेरोजगारी, महंगाई से परेशान है। माहिलाएं असुरक्षित हैं। ऐसी दुर्व्यवस्था को सुधारने की बजाय पार्टी, घर, परिवार को फोड़ने का काम भाजपा कर रही है। इस कारण संविधान को बचाने के लिए भाजपा को बुरी तरह से हरा कर भाजपा से बदला लेने की जरूरत है, ऐसा आवाहन बदलापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में महाविकास आघाड़ी (इंडिया) उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाला मामा को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की गई।
भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाला मामां ने सुबह सात बजे से पूरे शहर का दौरा किए, जिसमें बदलापुर गांव, जहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज अपना घोड़ा बदलते थे। भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर, बदलापुर रेलवे स्टेशन आदि तमाम जगह का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना। रेलवे स्टेशन के बारे में बताया गया कि महिलाओं का काफी दर्द है। ढेड़ से दो लाख लोग आते-जाते हैं, पर सुविधा बराबर नहीं है। एक शौचालय की व्यवस्था है, जहां पर लंबी कतारें लगती हैं।बदबू की भरमार है। गर्मी में कूलर बंद है। कहीं-कहीं पर कूलर पानी ही नहीं दे रहा है। माहिला गाड़ी बढ़ाने की जरूरत है। अस्पताल नहीं है। बदलापुर के रिक्शा चालक, सब्जी वाले, रहवासी सभी परेशान हैं। सांसद-विधायक जो भाजपा के हैं, उनमें काम की श्रेय लेने की होड़ सी लगी है। पानी, लाइन की बड़ी समस्या है। भाजपा के सांसद, विधायक सिर्फ अधूरे तथा बदलापुर के लोगों को बिना कार्य के उद्घाटन कर फसाने का काम किया जा रहा है। स्टेडियम, मेट्रो के अलावा लोगों को हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं। चुनाव नजदीक देखकर सांसद ने बदलापुर का दौरा शुरू किया है। पांच सितारा कार्यालय बनाया गया है। बाला मामा कहते हैं कि उनकी पूर्व योजना रहेगी। योजना का की गति पर निगरानी रखी जाएगी। कपील पाटील को फेल सांसद बताते हुए उन्हें घर बैठाने की जरूरत है। वक्ताओं ने बताया कि भाजपा चार सौ पार का सपना देख रही है। भाजपा को हद पार करने की जरूरत है। बदलापुर में नाले, सड़क हड़पे जा रहे हैं। नाले बंद कर रहे हैं। भाजपा की करतूतों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है। बदलापुर के सांसद कपिल पाटील ने संसदीय क्षेत्र की बजाय खुद का विकास किया है। बदलापुर में उल्हासनगर, अंंबरनाथ का कचरा लाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाने वाला है। बदलापुर में अन्य शहरों का कचरा लाकर योजना के नाम पर यहां के पर्यावरण को छति पहुंचाने का कुचक्र रचा जा रहा है, जिसका महाविकास आघाड़ी विरोध करेगी। नरेंद्र मोदी को मानवता का शत्रु बताया गया, जो भाजपा के पदाधिकारी एसी में बैठकर बात करते हैं। उन्हें बिजली न रहने पर सामान्य लोगों की परेशानी का क्या अनुभव होगा। भाजपा हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव पैदा करने की राजनीति कर रही है। संविधान बदलने की साजिश हो रही है। इसके लिए भाजपा को रोकना होगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में रूपेश म्हात्रे, अनिल महाजन, महेश तपासे, धनजय शिंदे, सुरेश म्हात्रे उर्फ बाला मामा, शैलेश बडनेरें ,किशोर पाटील, अविनाश देशमुख, कालीदास देशमुख, काशीनाथ पाटील जैसे तमाम इंडिया घटक दल के लोगों ने अपने ज्वलंत विचार रखते हुए भाजपा व उसके गद्दार सहयोगी दल को रोकने की अपील सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सामने की।

अन्य समाचार