मुख्यपृष्ठनए समाचारमांसाहेब को राज्यभर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

मांसाहेब को राज्यभर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

सामना संवाददाता / मुंबई

तमाम शिवसैनिकों की लाडली, वात्सल्यमूर्ति स्वर्गीय मांसाहेब सौ. मीनाताई ठाकरे के स्मृतिदिन के अवसर पर शनिवार को मुंबई, ठाणे सहित पूरे राज्यभर के शिवसैनिकों ने मांसाहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे ने शिवतीर्थ स्थित मांसाहेब की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सांसद अरविंद सावंत, शिवसेना सचिव सांसद अनिल देसाई, उपनेता मिलिंद वैद्य, विजय कदम, सचिव साईनाथ दुर्गे, विभागप्रमुख एवं विधायक महेश सावंत, उपनेता विशाखा राऊत, डॉ. ज्योति ठाकरे सहित पदाधिकारी एवं शिवसैनिक उपस्थित थे।
मांसाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शिवसेना नेता एवं विधायक सुनील प्रभू, विधायक सुनील शिंदे, बाला नर, पूर्व विधायक दगडू सकपाल, पूर्व नगरसेवक एड. मेराज शेख, हेमंत डोके, सुरेश गजानन काले, मारियम्मन मुत्तू, पूर्व महापौर महादेव देवले, जीवन पाटील, शिव आरोग्य सेना की ज्योति भोसले, राज्य महासचिव जितेंद्र सकपाल, विभाग समन्वयक अमोल बोरकर, विधानसभा समन्वयक मानाजी परब, विलास कदम, भारतीय कामगार सेना के कार्याध्यक्ष अजीत सालवी, गिरीश सावंत, सचिव विजय दलवी, अरुण तोरस्कर, संयुक्त सचिव ममता देवलेकर (हिंदुजा हॉस्पिटल यूनिट), ग्राहक संरक्षण कक्ष की संध्या भोईर, युवासेना अधिकारी शुभम जाधव, भारतीय बीमा कर्मचारी सेना के महासचिव दिनेश बोभाटे आदि शामिल थे।

अन्य समाचार