मुख्यपृष्ठग्लैमरपति ने खोला राज

पति ने खोला राज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हमेशा से ही फैंस के फेवरेट कपल रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक मजेदार किस्सा साझा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ से पूछा गया कि उनकी और कियारा की किस बात पर लड़ाई होती है। तो इस पर सिद्धार्थ ने काफी म़जेदार बात बताई, उन्होंने कहा, ‘कियारा को हमेशा गीजर ऑन चाहिए होता है, वो गर्म पानी से ही नहाती हैं, चाहे मुंबई में कितनी भी गर्मी क्यों न हो।’ सिद्धार्थ बोले- जबकि मैं ठंडे पानी से ही नहाना पसंद करता हूं।’

अन्य समाचार