बिग बॉस १९ के फैमिली वीक में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की एंट्री वाला रोमांटिक प्रोमो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि गौरव अपनी वाइफ के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और तभी बिग बॉस उन्हें फ्रीज होने का आदेश देते हैं। दरवाजा खुलते ही आकांक्षा आती हैं और मजाक में गौरव को आंख मारकर किस का इशारा करती हैं। जैसे ही गौरव रिलीज होते हैं, दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते हैं। बाद में जब बिग बॉस फिर से गौरव को प्रâीज करते हैं, तो आकांक्षा मजे में कहती हैं कि अगर रिलीज नहीं किया तो वह ‘एडल्ट वाली पप्पी’ ले लेंगी। घरवाले भी उनकी लवी-डवी केमिस्ट्री पर जोरदार हूटिंग करते हैं। दर्शक इस प्रोमो को मजेदार, रोमांटिक और क्यूट कह रहे हैं और कई लोगों का मानना है कि एपिसोड की टीआरपी धमाकेदार होगी।
