रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ने जरुरत मंदों को राशन किट वितरण कर अपनी दीपावली मनाई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, क्लब अध्यक्ष आराधना लुनिया, सचिव छाया कापड़िया तथा सुनीता नागरे की टीम नाशिक जिले निफाड के म्हालसाकोरे गांव में गन्ना कटाई कर रहे मजदूरों के बीच पहुंची। खेतों में काम कर रहे 200 मजदूर परिवारों को चावल, दाल, आटा, शक्कर, तेल तथा अन्य सामग्री की किट वितरित किया गया। संस्था का कहना था कि जरुरत मंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य है। सेवा के दीप जलें,हर घर में खुशियां खिलें यही हमारी सच्ची दिवाली है।
