मुख्यपृष्ठनए समाचारअयोध्या नगरी में गूंजा जय कुंचीकोरवे

अयोध्या नगरी में गूंजा जय कुंचीकोरवे

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

सांताक्रुज-पूर्व कालीना स्थित कोलिह्वरी विलेज की अयोध्या इमारत में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में जय कुंचीकोरवे के जय घोष ने वातावरण में उत्साह भर दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात अखिल भारतीय कुंची कोरवे समाज विकास संस्था के अध्यक्ष परशुराम जाधव द्वारा अयोध्या नगरी इमारत की पहली मंजिल पर समाज के लोगों के लिए दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया था। जहां समाज के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज के लोगों पर पड़ रही सामाजिक,आर्थिक तथा अन्य कठिनाइयों तथा उनसे कैसे छुटकारा मिले विस्तार से चर्चा हुई। समाज के सभी वर्गों ने समाज उत्थान में योगदान के लिए एक स्वर से अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी दुर्गेश सांगे, विजय पवार, बाबू जाधव, सुरेश पवार, राजाराम जाधव, प्रकाश पवार, सुरेश जाधव, यलप्पा पवार, सोमा पवार, अनिल जाधव, प्रवीण जाधव, अर्जुन पवार, रवी जाधव, महेश जाधव तथा सागर जाधव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार