मुख्यपृष्ठनए समाचारडायल ११२ कॉल पर पुलिस का एक्शन...देर रात पटाखे फोड़ने वाले पर...

डायल ११२ कॉल पर पुलिस का एक्शन…देर रात पटाखे फोड़ने वाले पर केस दर्ज

सुरेश गोलानी / मुंबई

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत काशीगांव पुलिस ने सरकारी नियमों का उल्लंघन कर देर रात सार्वजनिक स्थान पर पटाखे फोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डायल ११२ पर मिली शिकायत के बाद की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को तड़के करीब १ बजे काशीगांव पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे बीट मार्शल को डायल ११२ के माध्यम से सूचना मिली कि मीरा रोड स्थित जेपी बैंक रोड पर कोई व्यक्ति पटाखे फोड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सिपाही सुशांत महाले और अन्य पुलिसकर्मियों ने रात्रि गश्त अधिकारी पुलिस निरीक्षक शेख को जानकारी दी और तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक व्यक्ति सार्वजनिक सड़क पर पटाखे फोड़ता हुआ पाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आदित्याराज अरविंद गुप्ता बताया जो विनय नगर इलाके के जेपी नॉर्थ का निवासी है। रात्रि गश्त अधिकारी द्वारा मौके का विस्तृत पंचनामा किया गया। सरकारी आदेशों और नियमों की अवहेलना कर सार्वजनिक स्थान पर पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस द्वारा काशीगांव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम २००५ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार जीशानअली सैय्यद को सौंपी गई है।

अन्य समाचार