मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बहुत शर्मनाक है’

‘बहुत शर्मनाक है’

करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। सबके दिलों पर राज करने वाली बेबो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार बेबो अपने डांस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। हाल ही में एक्ट्रेस इंग्लैंड के बर्मिंघम में एक ज्वेलरी स्टोर के लॉन्च पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘दबंग २’ के गाने ‘फेविकोल से’ पर अपने हुक स्टेप से समा बांध दिया। उनकी परफॉर्मेंस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी तारीफ की। हालांकि, कुछ लोगों ने बेबो को ट्रोल किया। करीना के फैंस ने उनके डांस की तारीफ की और कहा कि वे उनकी परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने उनकी इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई ने कहा कि ज्वेलरी लॉन्च के मौके पर ऐसा आइटम नंबर शोभा नहीं देता। एक ने लिखा, ‘बहुत शर्मनाक है, प्लीज ऐसा मत करो।’

अन्य समाचार