मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र राज्य द्वारा कारगिल विजय दिवस और फेडरेशन वर्धापन दिवस...

सैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र राज्य द्वारा कारगिल विजय दिवस और फेडरेशन वर्धापन दिवस समारोह का आयोजन

सामना संवाददाता / मुंबई
सैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र राज्य की ओर से कारगिल युद्ध की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “कारगिल विजय दिवस एवं सैनिक फेडरेशन वर्धापन दिन समारोह” का आयोजन शनिवार, दिनांक 26 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। यह समारोह मुंबई स्थित शहीद स्मारक, बीएमसी ऑफिस के सामने, छत्रपती शिवाजी टर्मिनल्स पर संपन्न होगा। इस वर्ष का कार्यक्रम भी पूर्व वर्षों की भांति देशभक्त सैनिकों की स्मृती और गौरवगाथा को समर्पित रहेगा। दिनभर विभिन्न देशभक्तिपरक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा इस प्रकार है:

🔹 सुबह 8:00 बजे – देशभक्ति गीतों की धुन
🔹 सुबह 9:30 बजे – प्रमुख अतिथियों का आगमन
🔹 सुबह 10:00 बजे – कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि
🔹 सुबह 11:00 बजे – सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छत्रपती शिवाजी महाराज कालीन युद्धकला का प्रदर्शन
🔹 सुबह 11:30 बजे – मान्यवरों का संबोधन
🔹 दोपहर 12:00 बजे – कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों एवं वीरनारी, वीर माता-पिता का सत्कार

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर (निवृत्त)  सुधीर सावंत, पूर्व सांसद व अध्यक्ष – सैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र द्वारा की जाएगी। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था डी. एफ. निंबाळकर, जनरल सेक्रेटरी, सैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र राज्य द्वारा की गई है। देशभक्ति, बलिदान और गौरव की अनुभूती कराने वाला यह कार्यक्रम सभी देशप्रेमियों के लिए खुला रहेगा। यह जानकारी सैनिक फेडरेशन के मुंबई अध्यक्ष फ्लेचर पटेल नी दी है

अन्य समाचार