मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनागाते और बजाते रहिए

गाते और बजाते रहिए

गाते और बजाते रहिए।
अपना नाम कमाते रहिए।।

जहां कहीं भी मिले सफलता।
वहीं प्रेम बरसाते रहिए।।

अब तो सब उद्योग हो गया।
सही नजर दौड़ते रहिए।।

अपने छोटे से विवेक को।
हरदम बड़ा बनाते रहिए।।

और सत्य का सेवक बनकर।
जीवन मधुर बनाते रहिए।।

साधक हैं जो परम सत्य के।
उनको गले लगाते रहिए।।

अपने प्यारे से जीवन को।
हरदम ज्ञान पिलाते रहिए।।

सोच समझकर सही दिशा में ।
हरदम कदम बढ़ाते रहिए।।

चलते रहिए चलते रहिए।
और सदा मुस्काते रहिए।।

जीवन के अंतिम पड़ाव पर ।
भारी प्यार लुटाते रहिए।।

मेरा तो बस यह सुझाव है ।
मानवता अपनाते रहिए।।

 अन्वेषी 

अन्य समाचार