मुख्यपृष्ठग्लैमरखुशी-फलक की कैट फाइट

खुशी-फलक की कैट फाइट

बॉलीवुड में नायिकाओं के बीच कैट फाइट अकसर देखने को मिलती है। अब टीवी की मशहूर अदाकारा फलक नाज और खुशी मुखर्जी के बीच कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है। फलक ने खुशी पर अभद्र टिप्पणियां की हैं। असल में खुशी ने एक बदन उघाड़ू ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे काफी हद तक निर्वस्त्र सरीखी थीं। इस पर फलक ने खुशी को बैन करने की मांग की थी। फलक ने कहा कि खुशी के कपड़े उर्फी जावेद के मुकाबले कम क्रिएटिव हैं। यह तब हुआ जब खुशी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। खुशी ने इस पर कहा कि उर्फी ने भी अपनी पहचान अनोखे कपड़ों के जरिए बनाई है। खुशी ने फलक पर पलटवार करते हुए कहा कि फलक एक टॉक्सिक महिला हैं, जो दूसरों का अपमान करके प्रसिद्धि पाना चाहती हैं। खैर, अब इस ड्रे कांड के बाद खुशी का एक वीडियो आया है, जिसमें वे लाल रंग का सूट पहने हनुमान चालीसा पढ़ रही हैं। शायद इसके जरिए वो ड्रेस कांड पर पर्दा डालना चाहती हैं। उनकी मर्जी!

अन्य समाचार