मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसुल्तानपुर में राणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराएगा क्षत्रिय कल्याण परिषद

सुल्तानपुर में राणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराएगा क्षत्रिय कल्याण परिषद

बसंत बने फिर से परिषद के जिलाध्यक्ष

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा शहर के तिकोनिया पार्क में स्थापित होगी। इसके लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद धन संग्रह करेगा।

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक क्षत्रिय भवन में हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बसंत कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह श्याम प्रकाश सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष, रजनीश सिंह, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह महासचिव बनाए गए। सर्वेश सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। विनय सिंह को मीडिया प्रभारी, बृजेश सिंह, माधव सिंह, संतोष सिंह और विवेक सिंह को सचिव चुना गया। निर्णय लिया गया कि तिकोनिया पार्क में महाराणा प्रताप की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बैठक में प्रदेश सचिव अनिल कुमार  सिंह भी मौजूद रहे।

अन्य समाचार