अनिल मिश्र / रांची
झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिले के गोला थाना परिसर में थाना दिवस के अवसर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोला प्रखंड क्षेत्र के भूमि संबंधी एवं संभावित जमीन विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
इस दौरान गोला प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल निरीक्षक (सीआई) तथा गोला थाना के एसआई अमित कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भूमि विवादों का समय पर समाधान तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस जनता दरबार में क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
इस अवसर पर युवा आजसू के जिला प्रभारी विशु रजवार, अरुण दांगी, बिक्की सोनकर, नैतिक पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
