‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा एम/पूर्व वॉर्ड कार्यालय के अधिकारियों का ध्यान शिवाजी नगर के बाजी प्रभु देशपांडे मार्ग एवं अहिल्याबाई होलकर मार्ग की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। ये दोनों रास्ते शिवाजी नगर के अहम रास्ते हैं, जिनमें अहिल्याबाई होलकर मार्ग शिवाजी नगर सिग्नल से शुरू होकर रफीक नगर तक जाता है और यही रास्ता आगे से मुड़कर शिवाजी नगर न्यू बस डिपो तक जाता है, जबकि बाजी प्रभु देशपांडे मार्ग शिवाजी नगर जंक्शन से लेकर आदर्श नगर बैंगनवाड़ी तक जाता है। लेकिन इन दोनों रास्तों पर दुकान मालिकों और हॉकर्स द्वारा आधे रोड पर कब्जा कर लिए जाने के बाद बची हुई सड़क से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। फुटपाथ पर लगी दुकानों की वजह से राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। अत: संबंधित अधिकारियों से मेरी दरख्वास्त है कि वो उचित कार्रवाई करें, ताकि राहगीरों के साथ ही गाड़ी चालकों को राहत मिले।
-मोहम्मद हुसैन खान, गोवंडी
