मुख्यपृष्ठनए समाचारस्थानीय निकाय चुनाव ... चर्मकार समाज दिखाए एकजुटता की ताकत! ... पूर्व...

स्थानीय निकाय चुनाव … चर्मकार समाज दिखाए एकजुटता की ताकत! … पूर्व विधायक बाबूराव माने का आह्वान

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में आगामी मनपा, जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर चर्मकार समाज को अपनी एकजुटता मतों के रूप में प्रदर्शित करनी चाहिए, ऐसा जोरदार आह्वान राष्ट्रीय चर्मकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व विधायक बाबूराव माने ने किया।
राष्ट्रीय चर्मकार संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन हाल ही में सायन स्थित प्रिंसिपल मनोहर जोशी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें माने ने कहा कि मुंबई मनपा चुनाव में चर्मकार समाज की ताकत सिर्फ २०-२५ वार्डों में ही नहीं, बल्कि पूरे २२७ वार्डों में दिखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक वार्ड में लगभग ५०,००० मतदाता होते हैं, जिनमें करीब ५,००० मतदाता चर्मकार व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं। इसलिए प्रत्येक वार्ड में संगठन मजबूत होना चाहिए। हर वार्ड में राष्ट्रीय चर्मकार संघ के वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति होनी चाहिए, संघ का झंडा लहराना चाहिए और संत रविदास तथा संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर स्थापित होनी चाहिए। सोलापुर के मोहोल में चर्मशोधक समुदाय के लोगों से मारपीट करने की निंदा माने ने की और गांव में अपने खेती-किसानी और घर को सुरक्षित रखने के लिए गांव के सरकारी कार्यालय में जाकर प्रमाणपत्र जारी कराते रहें ऐसी सलाह उन्होंने लोगों को दी।
इस सम्मेलन में मिलिंद अगावणे, मनोहर शिंदे, अशोक देहरे, विजय खरात, मिलिंद खैरे, दीपक भोसले, विलास गोरेगांवकर, एड. वैâलाश आगवणे, राम कदम, हंसराज रेगर, जगन्नाथ खाडे, गणेश खिलारे, बाबासाहेब गायकवाड सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गणेश खिलारे ने किया।

अन्य समाचार

कजरी