मुख्यपृष्ठनए समाचारमंगलसूत्र ने सुलझाई `सुहाग' के मौत की गुत्थी! ...मेघालय पुलिस ने राजा...

मंगलसूत्र ने सुलझाई `सुहाग’ के मौत की गुत्थी! …मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में किए कई बड़े खुलासे

राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों को शिलांग की कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों को शिलांग सदर पुलिस थाने की अलग-अलग सेल में रखा गया। राजा हत्याकांड में कई अहम खुलासे हो चुके हैं। इस बीच मेघालय पुलिस ने बड़ी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वैâसे सोनम के मंगलसूत्र ने इस मर्डर केस को सुलझाने में मदद की।

सोनम के मंगलसूत्र को लेकर मेघालय पुलिस के डीआईजी डीएनआर मारक ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोनम अपना मंगलसूत्र होटल में ही छोड़कर गई थी। डीआईजी ने कहा, `होम स्टे के रूम में रखे सूटकेस में अंगूठी और मंगलसूत्र मिला था। इसकी वजह से हमें संदेह हुआ। कोई नवविवाहित अपना मंगलसूत्र हनीमून के दौरान निकालकर क्यों रखेगी।’ सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह और आकाश राजपूत को सदर थाने की एक कोठरी में रखा गया है, जबकि विशाल सिंह चौहान और आनंद सिंह कुर्मी को दूसरी कोठरी में रखा गया। पुलिस ने सोनम को खाना परोसा था और उसने खा भी लिया। अदालत में पेशी से पहले और बाद में वह काफी शांत दिख रही थी। पुलिस ने आरोपियों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखने के लिए सदर थाने और सभी कोठरियों में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

`हमराज’ देखकर बनाया हमसफर के कत्ल का प्लान
राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर राजा के भाई सचिन रघुवंशी का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने २००२ में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म `हमराज’ से प्रेरित होकर मर्डर की साजिश रची। सचिन के मुताबिक, सोनम ने राजा का वजन भी जांचा था, ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि वह उसे खाई में फेंक सकती है या नहीं।

अन्य समाचार