मुख्यपृष्ठनए समाचारदुल्हन में 'मंजुलिका'!, पीट-पीटकर मार डाला, लंदन में ऑटो!

दुल्हन में ‘मंजुलिका’!, पीट-पीटकर मार डाला, लंदन में ऑटो!

दुल्हन में ‘मंजुलिका’!

अपनी शादी को लेकर हर कोई सुनहरे सपने संजोता है। शादी के दिन दूल्हा अपनी खूबसूरत दुल्हन के दीदार के लिए व्याकुल रहता है। कभी-कभी ऐसी घटना हो जाती है कि आंखों पर भरोसा करना मुश्किल सा लगता है। वैसे अक्सर शादी की वीडियो इंटरनेट पर दिख जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन का रूप देखकर दूल्हा डर गया। शादी के दौरान जयमाल की रस्म के लिए घराती तथा बाराती दोनों पक्ष के लोग उत्साहित रहते हैं। लेकिन एक वीडियो में स्टेज पर अचानक दुल्हन का ‘मंजुलिका’ वाला रूप सामने आ जाता है। १७ सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर सभी रिश्तेदार मौजूद होते हैंै, वहीं दुल्हन सोफे पर मजे से बैठी हुई होती है। अचानक से दुल्हन अपनी आंखें नचाते हुए दूल्हे की ओर देखकर जोर-जोर से हंसने लगती है। दुल्हन का ऐसा रूप देख दूल्हा बुरी तरह से डर जाता है।

पीट-पीटकर मार डाला

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। उनमें कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर दिल दहल जाए। राजस्थान के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को कुछ लोगों ने बांधकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। हालांकि, आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। १४ मई को बलोदा नाम के गांव से एक युवक को शराब माफियाओं ने किडनैप कर लिया, जिसके बाद युवक के साथ इतनी ज्यादा मारपीट की गई कि उसकी मौत हो गई। युवक को अपहरण करने वाले माफिया का नाम रामेश्वर है, जिसने युवक को अपहरण करने के बाद एक हवेली में ले गया। वहां उसको उसको बांधकर बेरहमी पीटा, जिससे युवक की मौत हो गई। मारपीट के बाद शराब माफिया ने युवक को उसके घर के सामने फेंक दिया। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।

लंदन में ऑटो!

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडिया लंदन का बताया जा रहा है। लंदन की सड़क पर भी ऑटो रिक्शा दिखाई दिया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लंदन से वेंबली २० रुपए में’। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऑटो रिक्शा से उतरता है और ड्राइवर को पैसे देता है। वीडियो में इंडियन ऑटो रिक्शा ड्राइवर की ही तरह इस रिक्शे का ड्राइवर भी सामने रखे बैग में पैसे रखता है और फिर आगे बढ़ जाता है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘इंडिया ने अंग्रेजों से अपना बदला ले लिया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अब बस अंदर रेड लाइट और भोजपुरी गाने की कमी है।’

अन्य समाचार