मुख्यपृष्ठनए समाचारमनोज बाबू दिल्ली में का बा?... भाजपा सांसद के अश्लील गाने पर...

मनोज बाबू दिल्ली में का बा?… भाजपा सांसद के अश्लील गाने पर नेहा राठौर का जबरदस्त हमला… मुंह छिपाकर मनोज तिवारी ने साधी चुप्पी

सामना संवाददाता / लखनऊ

‘ऐ बाबा का बा, यूपी में का बा?’, फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर ने इस बार भोजपुरी सिंगर-अभिनेता और दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को निशाने पर लिया है। उन्होंने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें मनोज एक बहुत ही अश्लील व फूहड़ गीत गाते नजर आ रहे हैं। इस गीत के बोल हैं, ‘‘कंहवा लुकवा के जइबू…’। चूंकि इस गीत के बोल काफी अश्लील हैं इसलिए उसे यहां पूरा नहीं प्रकाशित किया जा रहा है पर नेहा ने सोशल मीडिया पर इस गीत के बाकायदा बोल लिख दिए हैं। इसके बाद लोगों ने मनोज तिवारी पर हल्ला बोल दिया है और उनकी काफी छीछालेदर कर रहे हैं। नेहा द्वारा ‘एक्स’ पर जारी किए गए इस अश्लील गाने के क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। १६ सेकंड के इस क्लिप में गायक मनोज तिवारी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस पर नेहा ने उन्हें कसकर लताड़ लगाई है। भोजपुरी के अश्लील गानों को लेकर नेहा ने मनोज तिवारी को घेरते हुए लिखा, ‘नारी-शक्ति के वर्तमान रक्षक और घाघरा-चोली के भूतपूर्व जासूस भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी के गीतों से आप सभी का परिचित होना जरूरी है। क्या हमारी संसद सच ऐसे सांसदों को डिजर्व करती है? बिल्कुल नहीं! क्या हमारी भोजपुरी को ऐसे रहनुमाओं की जरूरत है? कभी नहीं!’

 

अन्य समाचार