मुख्यपृष्ठस्तंभमाफी मांगें मोदी पीएम-गृह मंत्री इस्तीफा दें!

माफी मांगें मोदी पीएम-गृह मंत्री इस्तीफा दें!

पहले डंडे बरसाये, फिर घायल छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे नड्डा

`धर्मेंद्र प्रधान तो केवल मध्यस्थ हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। युवा केवल अपनी शिक्षा और भविष्य से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें पीटा और फेंका जा रहा है। इन गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?’
-राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा

लोकतंत्र को बहाल करो। युवाओं की पीड़ा का कौन जिम्मेदार? सरकार तुरंत इस मुद्दे पर चर्चा करे। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। हमारे बच्चों को न्याय चाहिए, दमन नहीं।’
-मल्लिकार्जुन खड़गे, अध्यक्ष, कांग्रेस

नई दिल्ली / संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के लिए मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घायल प्रदर्शनकारियों और छात्र प्रतिनिधियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घायलों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले युवाओं को मारा-पीटा और घसीटा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बर्ताव के लिए देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान तो केवल मध्यस्थ हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। युवा केवल अपनी शिक्षा और भविष्य से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें पीटा और फेंका जा रहा है। इन गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?’ राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने घायल छात्रों से दोबारा मिलने और उनकी आवाज संसद में उठाने की बात भी कही। सोमवार को संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस के अनुसार, ११८ सुरक्षाकर्मी और करीब ६० प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि ७० लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारी परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

अन्य समाचार