मुख्यपृष्ठसमाचारगुरु पूर्णिमा पर काशी के मठ-आश्रम भक्तों से हुए गुलजार

गुरु पूर्णिमा पर काशी के मठ-आश्रम भक्तों से हुए गुलजार

उमेश गुप्ता / वाराणसी

गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) के अवसर पर बुधवार को धर्मनगरी काशी गुरु भक्ति में सराबोर रही। शहर के प्रमुख मठों, आश्रमों और गुरुपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देश-विदेश से पहुंचे शिष्यों ने अपने गुरुजनों के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और गुरु वंदना के साथ महापर्व मनाया।
इसके अलावा विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ, अस्सी स्थित आदि जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम्, गुरुधाम कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर, गड़वाघाट स्थित संतमत आश्रम तथा ईश्वरगंगी स्थित पातालपुरी मठ में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन आयोजित हुए। पूरे शहर में गुरु वंदना और आस्था का माहौल बना रहा।

अन्य समाचार