मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मेरा पति ठरकी नहीं!' पति के किसिंग पर गौतमी ने तोड़ी चुप्पी

‘मेरा पति ठरकी नहीं!’ पति के किसिंग पर गौतमी ने तोड़ी चुप्पी

`लॉकअप २’ में श्रेया कालरा को गाल पर किस करने के बाद ट्रोलिंग झेल रहे राम कपूर के समर्थन में अब उनकी पत्नी गौतमी कपूर खुलकर सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर राम को `ठरकी’ और `स्लीजी’ कहे जाने पर गौतमी ने साफ किया है कि मेरा पति ठरकी नहीं है। उनके मुताबिक, राम का स्वभाव बेहद खुला और भावुक है, वह दिल से फैसले लेते हैं और किसी गलत इरादे से ऐसा नहीं करते। गौतमी ने यह भी इशारा किया कि विवाद इसलिए बढ़ा, क्योंकि बाद में गेम के दौरान राम ने श्रेया का साथ नहीं दिया। हालांकि, दूसरी ओर श्रेया ने राम पर अपनी निजी सीमाएं लांघने का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। फिलहाल, इस पूरे मामले पर अलग-अलग राय सामने आ रही है। लेकिन यह साफ है कि राम कपूर की हरकत और उस पर गौतमी का बचाव दोनों ही चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं।

अन्य समाचार