मुख्यपृष्ठस्तंभन्यू-ट्रेंड : आइए ‘नेकेड फ्लाइंग' एंजॉय करें...

न्यू-ट्रेंड : आइए ‘नेकेड फ्लाइंग’ एंजॉय करें…

एम एम एस

‘नेकेड फ्लाइंग’ एक नया ट्रैवल ट्रेंड है, जो दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल, यह वैसा नहीं है जैसा कि आप ‘नेकेड फ्लाइंग’ शब्द को पढ़कर सोच रहे होंगे! यह बिना कपड़ों के उड़ान भरने के बारे में तो बिल्कुल ही नहीं है, बल्कि कम से कम सामान के साथ यात्रा करने के बारे में है, अक्सर सिर्फ एक छोटा-सा पर्सनल आइटम या आपके कपड़े, जो आपके बैगपैक में समा जाएं। इस ट्रेंड के प्रति क्रेजी होने की कई वजह हैं, जिसमें एयरलाइन बैगेज प्रतिबंधों का बढ़ना, पर्यावरण को लेकर जागरूकता और बोरिया-बिस्तर की तुलना में एक्सपीरियंस की तवज्जो देने की सोच आदि। यह एक किस्म का कल्चरल चेंज भी है।
‘नेकेड फ्लाइंग’ क्यों कर रहे हैं पसंद?
लागत बचत: चेक किए गए बैग से बचकर, यात्री बैगेज शुल्क पर पैसे बचा सकते हैं। २०२३ में, एयरलाइनों ने बैगेज शुल्क से त्र्३३ बिलियन कमाए।
समय की बचत: चेक-इन बैग के बिना, यात्री लंबी चेक-इन लाइनों और सामान प्राप्ति से बच सकते हैं।
सुविधा: हल्का सामान पैक करने से यात्रा आसान हो जाती है और परेशानी भी कम होती है।
सोशल मीडिया पर ‘नेकेड फ्लाइंग’ का जोर
टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस ट्रेंड को बढ़ावा दिया है। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अपनी मिनिमलिस्ट ट्रैवल का प्रदर्शन करते हैं, जिससे दूसरों को भी इसे आजमाने के लिए प्रेरणा मिलती है। बिना बैग के यात्रा के लिए सामान पैक करने के तरीके को दर्शाने वाले वीडियो को सैकड़ों हजारों बार देखा गया है।
स्‍मार्ट पैकिंग क्या है?
ऐसे कपड़े पैक करें जो बैगपैक में आ सकें। स्मार्ट टॉयलेट्रीज रख लें। टेक्नोलॉजी का कम से कम इस्तेमाल करें। जैसे सिर्फ मोबाइल, पॉवर बैंक और हेडफोन ही पैक करें। लैपटॉप या वैâमरा ले जाने से बचना चाहिए। डिजिटल बोर्डिंग पास और ई-डॉक्यूमेंट्स फोन में रखें। इससे आपको हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट की स्वैâन कॉपी मोबाइल में सेव करें।
‘नेकेड फ्लाइंग’ के लाभ
बढ़ता प्रâीडम: अतिरिक्त सामान के बिना यात्रा करना प्रâीडम का एहसास कराता है तथा यात्रा को अधिक आनंददायक बनाता है।
जैसे एयरपोर्ट पर चेक इन करने में आसानी होती है। आपको हैवी लगेज के लिए एक्‍सट्रा पे करने की भी जरूरत नहीं होती है, वहीं फ्लाइट मिस होने की टेंशन भी कम हो जाती है और होटल या घूमने-फिरने के दौरान सामान चोरी होने का डर भी नहीं रहता है। आप कंफर्ट और प्रâीडम के साथ ट्रैवलिंग कर सकते हैं।
क्या ‘नेकेड फ्लाइंग’ आपके लिए है?
अगर आप इस ट्रेंड को आजमाने के बारे में सोच रहे हैं तो अपनी यात्रा शैली और जरूरतों के बारे में सोचें। हल्का सामान पैक करना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपके पास अपनी यात्रा के लिए जरूरी सभी चीजें हों। आखिरकार, ‘नेकेड फ्लाइंग’ न्यूनतम यात्रा को अपनाने और अपनी यात्रा का अधिकतम लाभ उठाने के बारे में है।

धरती आपको कहेगी थैंक यू वेरी मच!
हल्की यात्रा करने से कार्बन फुटप्रिंट कम होता है, क्योंकि कम सामान का मतलब है विमान में हल्का भार और कम ईंधन खपत। पर्यावरणीय प्रभाव में कमी से वसुंधरा भी खुलकर सांस ले सकेंगी और आप भी।

अन्य समाचार