मुख्यपृष्ठनए समाचारअब एआई बताएगा कब पड़ेगा दिल का दौरा?

अब एआई बताएगा कब पड़ेगा दिल का दौरा?

इन दिनों हार्ट अटैक का खतरा बढता जा रहा है। खराब खानपान, बदलती जीवनशैली के कारण अब किसी भी उम्र में लोगों को दिल का दौरा पड़ रहा है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, सभी का दिल कभी भी दगा दे जा रहा है। लेकिन अब इस दिशा में एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एआई मॉडल तैयार किया है, जो दिल की बीमारी का खतरा पहले ही पहचान सकता है।
बता दें कि यह एआई सिस्टम अमेरिका के मशहूर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। जिसे विशेष तौर पर दिल की अनुवांशिक बीमारी हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बीमारी अक्सर युवाओं में अचानक दिल की विफलता का कारण बनती है। यह एआई मॉडल, मरीजों की कार्डिएक एमआरआई स्कैन और मेडिकल रिकॉर्ड्स का एक साथ विश्लेषण करता है और उन सूक्ष्म संकेतों को पकड़ता है, जिन्हें सामान्य तौर पर डॉक्टरों के लिए पहचानना मुश्किल होता है। ये संकेत दिल की छोटी-छोटी चोटों या अंदरूनी बदलावों की ओर इशारा करते हैं, जो भविष्य में गंभीर खतरा बन सकते हैं।
`टॉक्सिक वर्क कल्चर के कारण मुझे आया अटैक!’
एक एचआर पेशेवर ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक असामान्य कार्यस्थल की कहानी साझा की, जिसमें बताया गया कि कैसे एक नई कर्मचारी ने पहले ही दिन यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उसे सौंपा गया काम उसे पसंद नहीं आया। रेडिट यूजर ने यह भी बताया कि एक भारतीय स्टार्टअप में रात ढाई बजे तक काम करने और टॉक्सिक वर्क कल्चर के कारण उसे हार्टअटैक आया। उसने आगे कहा, `पिछले साल ले-ऑफ के बाद मैंने रेड फ्लैग्स नजरअंदाज कर नौकरी जॉइन की थी।

अन्य समाचार